रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला सामना आया है। इस दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की देर शाम ये दोनों युवतियां रक्षाबंधन मनाकर अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी। उसी समय मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर इस वारदात को अंजाम दिया।
दोनों बहनें भाई के साथ रायपुर लौट रही थीं
दोनों बहनें अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा है, जिसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था, और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
यह भी पढे़ं-राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से कम बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात हुई 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं जबकि अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
6 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
20 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
23 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
26 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
27 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
30 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines