रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय यूनानी औषाधालय में सियान जतन क्लिनिक का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार तथा अन्य गुरुवार को विशेष ओपीडी का संचालन किया जाता है। राज्य शासन ने बुजुर्गों का ख्याल रखने और उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है।
शासकीय यूनानी औषाधालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद ज़िले के 36 आयुर्वेदिक औषधालय व हेल्थ सेंटर में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत मई 2022से हुई है, जहाँ अब तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के 28743 नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार का फायदा मिला है। प्रकृति से जुड़कर लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से संबंधित हैं। इसके अच्छे परिणाम लोगों को प्राप्त हो रहे है। 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का निःशुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण व चिकित्सा की गई। जाँच शिविरों में स्मृति हृस, अर्श रोग, कम सुनाई पड़ना, नेत्ररोग, जोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता इत्यादि शामिल है। चिकित्सालय के सियान जतन क्लिनिक में लाभार्थियों को पेय मिश्रेय पानक, दशमूल काढ़ा, गुडुच्यादि काढ़ा, रसायन औषधि आदि प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद और एलोपैथी के विशेषज्ञों का परामर्श उपलब्ध होता है। उन्होंने बताया कि सियान जतन क्लिनिक में इलाज के लिए आए बुजुर्गों का विस्तृत विवरण भी रखा जा रहा है। यही नहीं, भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा। नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए कई स्तर पर काम हो रहा है। जिसकी जिम्मेदारी आयुष विभाग को दी गई है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines