बिलासपुर: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) बुधवार को अल्प प्रवास पर छत्तीसगढ़ स्थित धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां महामाया और भैरव बाबा मंदिर के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की।
उमा भारती सड़क मार्ग से अमरकंटक से सीधे रतनपुर पहुंची थीं। पहले सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में उन्होंने विधि विधान से पूजा कर माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया।
इसके बाद वह भैरव बाबा मंदिर भी पहुंचीं। मंदिर भ्रमण के साथ उन्होंने देश के खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से सीधे चर्चा नहीं की, लेकिन उन्होंने मिडिया के सवाल पर जरूर अपने शराबबंदी के अभियान को आगे भी जारी रखने और इसकी लड़ाई लड़ने की बात कही।
मंदिर दर्शन के बाद उमा भारती वापस अमरकंटक के लिए रवाना हो गईं। गौरतलब है कि उमा भारती अज्ञातवास पर बीते कुछ समय से अमरकंटक क्षेत्र में हैं, जहां से मां महामाया के दर्शन के लिए बुधवार को वो धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंची थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines