हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तर बस्तर कांकेर: EVM का प्रथम स्तरीय जांच शुरू, जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने खोला गया वेयर हाउस

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच शुरू की गई।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के लिए वेयर हाउस एवं व्ही.व्ही.पैट के वेयर हाउस को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में आज प्रातः 09 बजे खोला गया।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेन्द्र गौर एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि अजय करायत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मारबल, एसडीएम कांकेर मनीष साहू, डिप्टी कलेक्टर हर्षलता वर्मा, नायब तहसीलदार कांकेर उमाकांत जायसवाल सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें