Firebrokeout Transformer Warehouse Raipur Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लगने से गोदाम में रखे 4 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए । जानकारी के मुताबिक गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना पर रायपुर डीएम ने बताया कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बीती शाम को जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि आग लगने की घटना की जांच होगी। इन सबके बीच घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आग लगने की घटना को संदिग्ध बताया है । उन्होंने कहा इसमे बड़ी साजिश हो सकती है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ।
10 प्वाइंट में जाने घटनाक्रम, कितना हुआ नुकसान?
1-गुढियारी स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई, आग लगने से गोदाम में रखे हजारों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए ।
2- बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में आग लगने के दौरान कई कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद सभी को बाहर निकाला गया ।फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
3- ट्रांसफॉर्मर गोदाम में आग लगने से गोदाम में रखे 4 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। आग लगने से करीब 80 करोड़ के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है ।
4- आग लगने के दौरान गोदाम में ट्रांसफार्मर के साथ रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। पावर आयल, तार और मीटर आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गए ।
5- आग लगने से 80 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
6- 3.5 एकड़ में फैला ट्रांसफॉर्मर गोदाम का पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। बता दें यह गोदाम बिजली विभाग का प्रदेश स्तर का गोदाम है ।
7- आग लगने के चलते अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की टीम ने लोगों को घरों से बाहर निकाला। आसपास के 3 किमी के एरिया को खाली कराकर चारो तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है।
8- ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
9-छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आग लगने की घटना की जांच होगी। वहीं रायपुर डीएम ने बताया हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है ।
10- घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है,रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आग लगने की घटना को संदिग्ध बताया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines