Father Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर है। यहां एक बेटे ने अपने बाप को कमरे में बंद कर गला घोंटकर जान ले ली। बाद में जब पूरी डिटेल सामने आई तो गलती बहू की निकली। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गुमिया का है। हुआ दरअसल ऐसे कि होली के एक दिन पहले ससुर और बहू के बीच खाना देने के लिए हाथापाई हुई थी। उस विवाद के बाद बहू मायके चली गई थी। यह बेटे नर्मदा बियार के लिए नागवार गुजरा और वह अपने पिता को रास्ते से हटाने का मौका ढूंढने लगा।
बहू की वजह से पिता का ‘कातिल’ बना बेटा
जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के गुमिया गांव निवासी नर्मदा कुमार बियार (25) ने होली की रात को परिजनों और पुलिस को सूचना दी उसके पिता गिरधारी लाल बियार की (41) की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो बेटे ने जुर्म कबूल किया। पूछताछ में आरोपी नर्मदा कुमार बियार ने बताया कि होली से एक दिन पहले उसकी पत्नी अनिता बियार का खाना देने को लेकर उसके पिता से झगड़ा हुआ था। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हुई और दोनों को चोटें भी आईं थीं। इसके बाद अनीता अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके हरदी बाजार चली गई।
यह भी पढ़ें: इंसानों का खून पीने वाली महिला आखिर कौन? अजीब लत के बारे में जान मां भी लगी थी रोने
कमरे में बंद की पिता की लाश
होली के अगले दिन आरोपी और उसके पिता दोनों ही शराब के नशे में थे। शाम होने पर उसने अपने पिता का गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पिता की लाश को उनके कमरे में पलट कर रख दिया और कमरा बंद कर दिया। जब बूढ़ी मां घर वापस लौटी, तो रात हो गई थी। जब आरोपी की मां अंदर गई तो वहां लाश पड़ी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आरोपी बेटा भी कमरे में आ पहुंचा। वहीं, बाकी लोग भी इकठ्ठा हो गए।
आरोपी ने बताया कि उसकी शादी के बाद अक्सर उसके पिता और पत्नी का आपस में झगड़ा हुआ करता था। खाना देने को लेकर ससुर और बहू के बीच मारपीट हो गई, जिस कारण गुस्से में आकर उसने पिता की जान ले ली।
मौका मिलने पर नर्मदा बियार ने पिता की गला घोंट हत्या की और लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने जांच के दौरान बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या का गुनाह कबूल लिया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines