रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मैने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी रखें। किसानों को खेती-किसानी के काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने कार्यक्रम में योजना के हितग्राहियों के खाते में 12 करोड़ 72 लाख रूपए का भुगतान किया। उन्होंने 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इसी तरह गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रथ यात्रा के शुभ दिन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने सभी लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज अंतरित की गई राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 जून 2023 तक गौठानों में 121.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 242 करोड़ 7 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 231 करोड़ 53 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
प्रदेशवसियों से लू से बचने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। लू भी बहुत चल रही है। मेरी आप लोगों से अपील है कि आप स्वयं को और अपने बच्चों को लू से बचाएं। अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह से ऐहतियात बरतें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines