Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, यहां शुक्रवार दोपहर से नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और अब तक दोनों तरफ से फायरिंग में 30 नक्सली के मारे जाने की खबर है।
AK-47 और एसएलआर समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
इस पूरे मामले में बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज के बताया कि फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी है। अभी तक 14 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उनका कहना था कि इस मामले में पूरा अपडेट आने में समय लगेगा क्योंकि रात का समय है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों से AK-47 और एसएलआर समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जरूर मिलेगी सफलता’, छात्राओं से बोले छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी
कई इनामी नक्सली किए गए ढेर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल सुबह तक घटनास्थल की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में कई नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की कई कंपनियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग में अब तक 30 नक्सली ढेर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली भी मारे गए हैं।
ऑपरेशन में लगे सभी जवान सुरक्षित
पुलिस के अनुसार रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है। दंतेवाड़ा में अभी कुछ और नक्सली छिपे होने की आशंका है। घटनास्थल के आसपास कई मीटर तक इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है, गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। कल सुबह तक स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी दंतेवाड़ा को बड़ी सौगात, 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines