हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ऐसा ऐप जो 10 किलोमीटर दूर से ही कर देता है हाथियों के हमले से अलर्ट, अब तक 9 लाख लोगों को हुआ फायदा

विज्ञापन
Elephant File Photo

पुरुषोत्तम पात्र

Elephant Alert App: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के उदंती सीतानदी अभ्यारण्य इलाके में पिछले 7 महीने से हाथियों के आतंक पर पूरी तरह से लगाम लग गई है, अब ‘एलीफेंट अलर्ट ऐप’ की वजह से कोई भी जनहानि नहीं हो रही है। यहां पर तैनात ऑफिसर वरुण जैन(उपनिदेशक उदंती सीतानदी अभ्यारण) के प्रयासों से बना एलीफेंट ऐप, हाथियों के आने की सूचना 10 किमी पहले ही दे देता है।

यह भी पढ़ें – क्या होती है आदर्श आचार संहिता, जो चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही पांचों राज्यों में हुई लागू, क्या हैं इसके मायने ?

विज्ञापन

ऐप ने 9 लाख लोगों को भेजे मैसेज

वरुण, गूगल के ODK App पर हाथी मित्र लोकेशन अपडेट करते रहते हैं, आर्टिफिसियेल इंट्लीजेंसी के मदद से ऐप को क्लाउड सर्वर पर प्रोग्राम किया गया है, जो 5 मिनट के भीतर 10 किमी रेडियस में मौजूद रजिस्टर्ड मोबाइल पर आटोमेटिक मैसेज व कॉल के जरिए अलर्ट कर देता है। ऐप ने अब तक 9 लाख से ज्यादा कॉल मैसेज भेजकर लोगों को अलर्ट किया है। दरअसल, अभ्यारण में अप्रैल 2023 में 24 घंटे के भीतर हाथियों के दल ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

दो महीने की कड़ी मेहनत से बना ऐप

दरअसल अभ्यारण में अप्रैल 2023 में 24 घंटे के भीतर हाथियों के दल ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। 2017 बेच के अफसर वरुण जैन को आईटी की अच्छी पकड़ थी। लिहाजा इससे जुड़े लोगों के साथ दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद एलीफेंट ऐप बना डाला। अब गरियाबंद के अलावा ऐप का इस्तेमाल प्रदेश के अन्य 12 प्रभावित वन मंडल में भी होने लगा है।

विज्ञापन

(panoramichealth.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola