ऐसा ऐप जो 10 किलोमीटर दूर से ही कर देता है हाथियों के हमले से अलर्ट, अब तक 9 लाख लोगों को हुआ फायदा
Edited By News24 हिंदी

Elephant File Photo
Edited By News24 हिंदी

Elephant File Photo
पुरुषोत्तम पात्र
Elephant Alert App: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के उदंती सीतानदी अभ्यारण्य इलाके में पिछले 7 महीने से हाथियों के आतंक पर पूरी तरह से लगाम लग गई है, अब ‘एलीफेंट अलर्ट ऐप’ की वजह से कोई भी जनहानि नहीं हो रही है। यहां पर तैनात ऑफिसर वरुण जैन(उपनिदेशक उदंती सीतानदी अभ्यारण) के प्रयासों से बना एलीफेंट ऐप, हाथियों के आने की सूचना 10 किमी पहले ही दे देता है।
वरुण, गूगल के ODK App पर हाथी मित्र लोकेशन अपडेट करते रहते हैं, आर्टिफिसियेल इंट्लीजेंसी के मदद से ऐप को क्लाउड सर्वर पर प्रोग्राम किया गया है, जो 5 मिनट के भीतर 10 किमी रेडियस में मौजूद रजिस्टर्ड मोबाइल पर आटोमेटिक मैसेज व कॉल के जरिए अलर्ट कर देता है। ऐप ने अब तक 9 लाख से ज्यादा कॉल मैसेज भेजकर लोगों को अलर्ट किया है। दरअसल, अभ्यारण में अप्रैल 2023 में 24 घंटे के भीतर हाथियों के दल ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
दरअसल अभ्यारण में अप्रैल 2023 में 24 घंटे के भीतर हाथियों के दल ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। 2017 बेच के अफसर वरुण जैन को आईटी की अच्छी पकड़ थी। लिहाजा इससे जुड़े लोगों के साथ दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद एलीफेंट ऐप बना डाला। अब गरियाबंद के अलावा ऐप का इस्तेमाल प्रदेश के अन्य 12 प्रभावित वन मंडल में भी होने लगा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: