ED Raid on Bhupesh Baghel Son: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है। चैतन्य के भिलाई स्थित आवास पर रेड मारी गई है। पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आज सुबह-सुबह ED की टीमें चैतन्य के ठिकानों पर पहुंचीं और दस्तावेज खंगाले। वहीं एजेंसी की टीमों के साथ लोकल पुलिस भी है, जो घर के बाहर तैनात है।
बताया जा रहा है कि 2161 करोड़ के शराब घोटाले में यह कार्रवाई चल रही है। आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच चल रही है, जिसके तार शराब घोटाले से भी जुड़े बताए गए हैं। इस मामले में अब तक कई अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि चैतन्य बघेल का रियल एस्टेट का कारोबार है। चैतन्य खेती भी करते हैं। उनकी शादी 3 साल पहले किसान परिवार की बेटी ख्याति से हुई थी।
भूपेश बघेल की छापेमारी पर प्रतिक्रिया
वहीं अपने बेटे के खिलाफ रेड की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का ट्वीट भी आया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 7 वर्षों से एक झूठा केस चला आ रहा है, जिसको जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन आज ED के मेहमानों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में एंट्री की। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है तो यह गलतफहमी है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए शराब घोटाला सामने आया है, जिसमें शामिल होने के आरोप उन पर भी लगे थे। घोटाला करीब 2161 करोड़ का बताया गया। ED इस मामले की जांच कर रही है और केस कोर्ट में है। भूपेश बघेल साल 2018 से 2023 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने उनके चेहरे पर ही चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
यह भी पढ़ें: KC त्यागी और उमर अब्दुल्ला के बीच क्यों हुई बहस? जम्मू CM बोले- मैं माइक रखकर चला जाता हूं
महादेव ऐप घोटाले में भी आरोपी भूपेश बघेल
बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल पर 2 और आरोप लगे थे। महादेव सट्टा ऐप और कोल लेवी स्कैम में धांधली होने की बात सामने आई थी और इस धांधली में वर्तमान में कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के शामिल होने की चर्चा उठी थी। कोल लेवी स्कैम भी करीब 570 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है और इसकी जांच चल रही है। इन्हीं आरोपों के चलते भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव 2024 में भी हार का मुंह देखना पड़ा था।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
20 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines