भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, खंगाले जा रहे 14 ठिकाने, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई?

ED Raid in Chhattisgarh: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य पर ED ने शिकंजा कसा है। आज सुबह कई टीमें चैतन्य के घर पहुंची और दस्तावेज खंगाले। चैतन्य के करीब 14 ठिकानों पर सर्च चली। शराब घोटाले में कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

ED Raid on Bhupesh Baghel Son: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है। चैतन्य के भिलाई स्थित आवास पर रेड मारी गई है। पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आज सुबह-सुबह ED की टीमें चैतन्य के ठिकानों पर पहुंचीं और दस्तावेज खंगाले। वहीं एजेंसी की टीमों के साथ लोकल पुलिस भी है, जो घर के बाहर तैनात है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 2161 करोड़ के शराब घोटाले में यह कार्रवाई चल रही है। आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच चल रही है, जिसके तार शराब घोटाले से भी जुड़े बताए गए हैं। इस मामले में अब तक कई अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि चैतन्य बघेल का रियल एस्टेट का कारोबार है। चैतन्य खेती भी करते हैं। उनकी शादी 3 साल पहले किसान परिवार की बेटी ख्याति से हुई थी।

विज्ञापन

भूपेश बघेल की छापेमारी पर प्रतिक्रिया

वहीं अपने बेटे के खिलाफ रेड की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का ट्वीट भी आया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 7 वर्षों से एक झूठा केस चला आ रहा है, जिसको जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन आज ED के मेहमानों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में एंट्री की। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है तो यह गलतफहमी है।

विज्ञापन

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए शराब घोटाला सामने आया है, जिसमें शामिल होने के आरोप उन पर भी लगे थे। घोटाला करीब 2161 करोड़ का बताया गया। ED इस मामले की जांच कर रही है और केस कोर्ट में है। भूपेश बघेल साल 2018 से 2023 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने उनके चेहरे पर ही चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन

महादेव ऐप घोटाले में भी आरोपी भूपेश बघेल

बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल पर 2 और आरोप लगे थे। महादेव सट्टा ऐप और कोल लेवी स्कैम में धांधली होने की बात सामने आई थी और इस धांधली में वर्तमान में कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के शामिल होने की चर्चा उठी थी। कोल लेवी स्कैम भी करीब 570 करोड़  रुपये का बताया जा रहा है और इसकी जांच चल रही है। इन्हीं आरोपों के चलते भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव 2024 में भी हार का मुंह देखना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ