दुर्ग (छत्तीसगढ़): सट्टा कारोबार और शराब से मोटे नोट छापने वालों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टेढ़ी नजर है। इसी कड़ी में डायरेक्टोरेट की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को दुर्ग और भिलाई में एक साथ 8 जगह पर दबिश दी गई। उधर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में चर्चित महादेव ऐप्प से जुड़े लोगों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रतिक्रिया दी है।
- प्रॉपर्टी कारोबारी मोहमद सद्दाम उर्फ बच्चा खान और ऑनलाइन सट्टा किंग महादेव ऐप्प के सरगना सौरभ चन्द्राकर के चाचा दिलीप चन्द्राकर के ठिकानों पर हुई कार्रवाई
बता दें कि राजधानी रायपुर में बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऐप्प को लेकर अपराध दर्ज किया था। निदेशालय के अधिकारी हवाला कारोबार से जुड़े मामलों में इसकी संलिप्तता की छानबीन कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह ही महादेव ऐप्प से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के यहां दबिश देने पहुंच गई। इस टीम में ईडी के 25 से ज्यादा अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।
टीम ने जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करने वाले फरीद नगर निवासी मोहमद सद्दाम उर्फ बच्चा खान, ऑनलाइन सट्टा किंग महादेव ऐप्प के सरगना सौरभ चन्द्राकर के चाचा दिलीप चन्द्राकर के सूर्या विहार स्थित निवास पर घंटों छानबीन की।
इसके अलावा वैशाली नगर स्थित महादेव आईडी से सरगना सौरभ चन्द्राकर के सहयोगी रवि उत्पल के भाई रोहित उत्पल के पेंट हाउस राधिका रॉयल्स जुनवानी निवास पर, वैशाली नगर के सागर सिंह और, शांति नगर निवासी ट्रांसपोर्टर सन्नी सिंह के भाई सतनाम यह के निवास पर भी ईडी की कार्यवाई अब तक जारी है।
एक ओर ईडी की इस कार्रवाई को लेकर आज पूरा दिन इलाके के कारोबारियों में खलबली मची रही, दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में चर्चित महादेव ऐप्प से जुड़े लोगों के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री साहू ने कहा कि जो गलत हैं, उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए चाहे वह कोई भी हों।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines