दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के दक्षिण गंगोत्री की दुकान की छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना भिलाई के दक्षिण गंगोत्री सुपेला स्थिति एक मोबाइल दुकान की है। जब श्रमिक दुकान की तिमंजिला छत पर चढ़कर खराब हुए साइन बोर्ड को उतारने का प्रयास कर रखा था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी बीच वह अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल छत से सीधा नीचे आ गिरा। इस घटना में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुपेला पुलिस के अनुसार मृतक अनुज जुनवानी क्षेत्र का रहने वाला था, जो सुपेला दक्षिण गंगोत्री की दुकान में आकर काम कर रहा था। फिलहालस, पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर अपनी जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ