Durg Rural, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023: छत्तीसगढ़ की दुर्ग ग्रामीण सीट से ताम्रध्वज साहू को BJP से बड़ी शिकस्त मिली है, भाजपा उम्मीदवार ललित चंद्राकर 15559 वोट से चुनाव जीत गए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर सभी की नजरें टिकी थीं, उनमें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट भी थी। बता दें कि इस सीट पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई। यहां से, कांग्रेस ने एक बार फिर से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा था। साहू को 68962 वोट मिले।
2018 के विजयी हैं साहू
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे ताम्रध्वज साहू राज्य के गृह मंत्री हैं, उनका मुकाबला भाजपा नेता ललित चंद्राकर से है। बता दें कि साहू लोक निर्माण विभाग के अलावा संस्कृति विभाग के भी मंत्री हैं। 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान साहू ने दुर्ग ग्रामीण सीट पर 76208 वोटों से जीत हासिल की थी। यहां उन्होंने बीजेपी के जागेश्वर साहू को 27112 वोटों से हराया था, लेकिन इस बार भाजपा ने अपना प्लान बदलते हुए जागेश्वर साहू को टिकट न देकर ललित चंद्राकर को अपना उम्मीदवार बनाया।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा
विधानसभा चुनावों के लिहाज से बात करें तो दुर्ग ग्रामीण सीट, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण मानी जाती है। भाजपा ने इस सीट में सेंध लगाने के लिए इस बार कई प्रयास किए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री तक ने इस विधानसभा सीट में अपनी सभा की है।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines