छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली, लेकिन मंगेतर किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है, जहां युवती हेम कुमारी साहू ने अपने प्रेमी दुर्गेश साहू के साथ मिलकर मंगेतर टोकेश साहू का अपहरण कराने की योजना बनाई। टोकेश किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर निकल आया, जिसके बाद उसके दोस्त भूपेंद्र यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
कार सवार युवकों ने की पिटाई, फिर किया अपहरण
टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ 18 अप्रैल की रात 10 बजे भिलाई से जामुल की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, एक कार आकर उनकी बाइक के पास रुकी। कार से 3-4 युवक उतरे और टोकेश को गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया और बेमेतरा ले जाया गया।
हालांकि मौका मिलते ही टोकेश अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। उसके दोस्त भूपेंद्र की शिकायत पर जामुल थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया।
नागपुर से गिरफ्तार हुए आरोपी
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरण में प्रयुक्त कार की पहचान की और आरोपी दुर्गेश साहू को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि वह हेम कुमारी साहू से प्रेम करता है और हेम कुमारी की शादी टोकेश साहू से तय हो गई थी।
हेम कुमारी ने टोकेश का बायोडाटा और फोटो दुर्गेश को भेजा और अपहरण की योजना बनाई। इसके बाद दुर्गेश ने अपने साथियों अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने हेम कुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा को नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines