Durg First Digital Library: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहली डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। यह लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास बनाई गई है, जिससे अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अच्छी किताबों के साथ इंटरनेट की सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।
सभी सुविधाओं का रखा गया है ध्यान
इस लाइब्रेरी का उद्घाटन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बुधवार शाम को किया। विधायक देवेंद्र ने बताया कि लाइब्रेरी को शुरू करना उनका सपना था। उनकी हमेशा से यह इच्छा थी कि जिले में एक ऐसी लाइब्रेरी शुरू की जाए, जहां पर सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं सुविधायुक्त पढ़ाई कर सकें और यह लाइब्रेरी अब खुर्सीपार में जनता को समर्पित कर दी गई है। इस लाइब्रेरी के प्रत्येक कमरे में छोटी से छोटी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने PM को लिखा पत्र, बोनस के 3700 करोड़ किसानों को दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया अनुरोध
CCTV कैमरे लगाए गए हैं
लाइब्रेरी को बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है तथा सुरक्षा को देखते हुए इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इंटरनेट की सुविधा भी दी गई है। छात्र यहां फ्री इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। जिससे उनको ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। विधायक के इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र के नागरिकों ने उनका आभार जताया। इस कार्यक्रम में भिलाई के महापौर नीरज पाल समेत सभी एमआईसी मेंबर और क्षेत्रीय के कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
इस लाइब्रेरी के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को 10 लाख से अधिक ई-बुक पढ़ने के लिए मिलेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को काफी सहायता मिलेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines