दुर्ग: धान खरीदी का दौर शुरू हो गया है। बारदाने का संकट अभी गहराया नहीं कि उससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन से एक खरीदी केंद्र में आगजनी की घटना सामने आई है। पाटन के सेवा सहकारी समिति सोरम के गोदाम में अल सुबह करीब 3 बजे आग लग गई।
चौकीदार ने आग लगने की सूचना अध्यक्ष संतोष वर्मा , समिति प्रबंधक को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंचे। दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा अनुमान
प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है की शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। बहरहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आगजनी में धान खरीदी के लिए रखे हजारों बोरे जल गए। वहीं चना वा गेंहू का बीज भी खराब होने के खबर है।
फ़ायर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार थाना पाटन के अंतर्गत ग्राम सोरम शासकीय बारदाना गोदाम में लगी आग की सूचना पर अग्निशमन कर्मियों को रवाना किया गया।
घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। अग्निशमन कर्मी भगवती बंजारे, मुख़्तार अली, नगर सैनिक जवान, संतोष ,रमेश ने आग बुझाने में बेहतर काम किया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines