रायगढ़ में टला बड़ा हादसा, ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घुसा डंपर, कोई जनहानी नहीं

raigarh
विज्ञापन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के दीनदयाल कॉलोनी स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में रविवार की शाम एक अनियंत्रित डंपर जा घुसा। इस हादसे का जिम्मेदार चालक को ठहराया जा रहा है। कथित तौर पर नशे में धुत होकर ड्राइवर वाहन को चला रहा था जिस वजह से यह दुर्घटना हो गई। हालांकि, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन रुद्र ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से धराशायी हो चुका है। वहीं बेलगाम डंपर के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घुसने की वजह से यहां के कर्मचारीयों को चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ शहर में शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले डंपर ड्राइवर की वजह से रविवार को रुद्र ट्रांसपोर्ट ऑफिस पूरी तरह से नेस्तोनाबूद हो गया। यहां रोज की तरह कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे थे। तभी एक तेज रफ्तार डम्पर अचानक से ऑफिस में आ घुसी। कर्मचारी जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकले वरना एक बड़ा हादसा मंगलवार हो सकता था।

विज्ञापन

दरअसल, कोड़ा तराई के रवि अग्रवाल के डंपर का चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। नशे में धुत ड्राइवर दीनदयाल कॉलोनी के पास स्टेयरिंग का संतुलन खो बैठा और डंपर सीधे रुद्र ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में जा घुसी। इस घटना में रुद्र ट्रांसपोर्ट को काफी नुकसान हुआ है साथ ही यहां रखा सारा सामान बर्बाद हो चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ