District Panchayat CEO Sandeep Kumar Agarwal: स्वामी करपात्रीजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजकीय गीत का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद विद्यालय के गत वर्षों के समस्त कक्षाओं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष भर की साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा एनसीसी, स्काउट एनएसएस, साहित्य, विज्ञान एवं क्रीड़ा के छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
जीवन के हर क्षेत्र में चुनौती
जिला पंचायत के सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियां हैं और विद्यार्थियों को बहुआयामी शिक्षण प्रदान कर ही सफल बना सकते हैं।“ स्वामी करपात्री जी विद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और आज भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय अग्रणी है“। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी एम.के गुप्ता ने कहा कि किसी न किसी की प्रेरणा से ही जीवन में प्रगति होती है, चाहे माता-पिता हों अथवा शिक्षक। उनके इस पूर्व विद्यालय ने जीवन के हर क्षेत्र में सफल व्यक्तियों का निर्माण किया है।
यह भी पढ़ें: बचपन में हो गया था अनाथ, मेहनत ने दिया साथ, बन गए डिप्टी कलेक्टर, पढ़ें आशीष की सक्सेस स्टोरी
गणमान्य दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
वार्षिकोत्सव समारोह के प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन हुआ। इस संदर्भ में नगर के सभी गणमान्य दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का संचालन व्याख्याता जे.के. सिंह ने किया एव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन व्याख्याता गण अंजली तिवारी, परमजीत कौर एवं वजन राम साहू ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्राचार्य बी.एस चंद्रवंशी, काव्य भूषण आशुकवि रंगकर्मी चित्रकार पूर्व शिक्षक गणेश शरण सोनी प्रतीक, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी एम आर महोबिया, राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व व्याख्याता आदित्य श्रीवास्तव, पूर्व व्याख्याता पंकज सिंह ठाकुर, सहायक संचालक यू.आर. चंद्राकर एवं एम आई एस प्रशासक सतीश यदु की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह के सफल आयोजन में समस्त व्याख्याताओं, शिक्षकों, एनसीसी एनएसएस, छात्र संघ की सक्रिय भूमिका रही।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines