Disabled Auto Driver Attempted Rape With Girl, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से विश्वघात और अपराध का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दिव्यांग ऑटो चालक ने छात्रा को अकेला देखकर उसे अपनी बातों से भहलाया और कहा कि वो उसके भाई जैसा हैं। इसके ऑटो चालक ने मौका देख छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने छात्रा को जबरदस्ती नशे की गोलियां खिलाई और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौसी के घर आई थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा की पहचान एक फार्मा छात्रा के रूप में हुई है। छात्रा यहां अपनी मौसी के घर तोरवा में आई थी। शाम को लड़की अपनी दोस्तों के साथ घूमने गई थी। जहां से वो रात 10 बजे वापस अपनी मौसी के घर जा रही थी। तभी गुरु नानक चौक के पास अचानक बारिश शुरू हो गई, लड़की वहीं रुक गई। उसी वक्त वहां ऑटो चालक आया, उसकी ऑटो में पहले से 4-5 सवारी बैठी हुई थी। ऑटो चालक ने इसी ऑटो में छात्रा को भी बैठने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: भिलाई में एटीएम काटकर चुराए थे 70 लाख रुपए, पुलिस ने 1100 किमी दूर बैठे बदमाश ऐसे दबोचे
छात्रा को देखकर दिव्यांग ऑटो चालक की नीयत खराब
हालांकि छात्रा ने ऑटो में बैठने से इंकार कर दिया। तब ऑटो चालक ने कहा कि मैं तुम्हारे भाई जैसे हूं, डरो मत मैं तुम्हें सूही-सलामत घर पहुंचा दूंगा। लड़की विश्वास करके ऑटो में बैठ गई। इसके बाद ऑटो चालक बाकी सवारियों को रास्ते में छोड़ने के बाद लड़की को लेकर सुनसान छठघाट की तरफ अपने रूम में ले गया। हालांकि लड़की ने रूम में जाने से मना कर दिया। लेकिन ऑटो चालक ने भाई जैसे हूं कहकर उसे अपने रूम के अंदर ले गया। जहां उसने फिर लड़की को मुंह दबाकर जबरदस्ती नशे की गोलियां खिलाई, फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
छात्रा ने जुटाई हिम्मत
आरोपी की हरकतों को देख फिर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और चिल्लाने लगी और आरोपी को धक्का मारकर किसी तरह अपनी दोस्त को फोन किया। इसके पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines