सुरेंद्र जैन
छत्तीसगढ़ के धरसीवा में अंडरब्रिज विहीन 6 लाइन पर एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। इस बाइक पर महिला के साथ 2 मासूम बच्चे भी सवार थे, जिनमें से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के वक्त मौके पर न्यूज 24 संवाददाता भी मौजूद थे, जिन्होंने पहले 112 पर कॉल की, लेकिन यहां उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद संवाददाता ने धरसीवा थाना में सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
ट्रक की चपेट में आए महिला और 2 बच्चे
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह सांकरा के सिमगा में अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर पहुंची, यहां दिलबाग के सामने टाटीबंध की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इस बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान महिला ट्रक के पहियों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर थी। मौके पर मौजूद न्यूज 24 संवाददाता ने तुरंत इसकी जानकारी धरसीवा थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें: रायपुर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर; अगले हफ्ते तक छत्तीसगढ़ को मिल सकते हैं नए मंत्री
सिक्स लाइन पर आए दिन होते हैं हादसे
बताया जा रहा है कि जब सिक्स लाइन नहीं बनी थी तब यहां हादसे न के बराबर होते थे। लेकिन जब से यहां सिक्स लाइन रोड बना है, तब से यह लाइन में खूनी लाइन में तब्दील हो गई। ऐसा इसलिए है क्योंकि सांकरा में अंडरब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया है। सांकरा से सिल्तरा तक बने इस सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। अंडरब्रिज के अभाव में हर दिन हजारों मजदूर ओर ग्रामीण जान हथेली पर लेकर सिक्स लाइन पार करते हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने अब तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines