सुरेंद्र जैन, धरसीवा
छत्तीसगढ़ के धरसीवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मिनी ट्रक के ड्राइवर ने शराब के नशे में बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इसके बाद शराबी ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन तभी एक जीएसटी अधिकारी ने उसका पीछा किया और फिल्मी स्टाइल में ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद इस अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नि को रौंदा
यह घटना उरला थाना क्षेत्र की है। इस हादसे के आरोपी की पहचान रूपेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को टीएमटी सरिया से भरा मिनी ट्रक तेज रफ्तार से रोड पर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दंपति को सामने से जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया। वहीं, तेज रफ्तार ट्रक अपनी रफ्तार से दोनों को रौंदते हुए भाग निकला।
फिल्मी अंदाज में पकड़ा आरोपी ड्राइवर
इस दौरान मौके पर मौजूद जीएसटी अधिकारी नरेंद्र गोस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 पर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गाड़ी से ट्रक का पीछा किया और अपनी जान पर खेलकर उसके ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और उसे पकड़ लिया। ट्रक को पकड़ने के बाद नरेंद्र गोस्वामी ने उसके ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद 112 की मदद से घायल दंपति को एम्स में भर्ती करवाया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: धरसीवा में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक की चपेट में आई महिला और 2 बच्चे
टीआई उरला बीएल चंद्राकर ने बताया कि ट्रक में सरिया भरा हुआ है। पुलिस ने नशे में धुत्त ट्रक चालक रूपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines