Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार देर शाम एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो भी गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया। बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर कांकेर नेशनल हाईवे पर जगता के पास हुई।
बताया जाता है कि यह परिवार सोरम से मरकटोला जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बालोद के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा, “बालोद जिले के जगतरा के पास ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।”
भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की मौत पर दुख जताया और हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, हादसे के कुछ देर बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines