Chhattisgarh Urban Body and Panchayat Elections: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार को एक साल हो गए हैं। इस एक साल में कांग्रेस और भाजपा कई बार कई मुद्दों पर आमने- सामने हुई है। अब एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने- सामने होने वाली है। दरअसल, जल्द ही राज्य में नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव होने वाले है। हालांकि अभी तक इसकी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने हरियाणा के तर्ज पर मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात की है।
कहां तक पहुंचा नगरीय निकाय चुनाव का काम
नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सरकार की अलग-अलग एजेंसी और विभाग इस पर काम कर रहे हैं। एक चरण आरक्षण का बचा हुआ है। विभाग एक्सरसाइज कर रहा है, आयोग तैयारी कर रहा है। बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने हरियाणा के तर्ज पर मंत्रिमंडल विस्तार पर बात करते हुए कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सीएम विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर फैसला करेंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के जशपुर का विकास होगा! CM विष्णुदेव साय ने जारी किया 726.27 करोड़ का फंड
प्रदीप मिश्रा के बयान पर क्या बोलें डिप्टी सीएम
इस दौरान उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है। मैं तो आपसे कहता हूं, कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती मनाई है। आज छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है, वह अटल जी के कारण संभव हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines