रायपुर: छत्तीसगढ़ में साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वो सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर जिले में सुरक्षा बल के अफसरों स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास रक्षा मंत्री रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर कांकेर जाएंगे। कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5:00 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines