Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai In Dantewada: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में आने के बाद लगातार प्रदेश के विकास पर काम कर रहे हैं। इसी तहत वह राज्य के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा भी रहे हैं। अपने हर एक दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।
इसी के तहत सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मसेनार और पाहुरनार को संपूर्ण जैविक गांव का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिले में देश के सबसे अधिक रकबे 65 हजार 279 हेक्टेयर और 110 ग्रामों में 10 हजार 264 किसान जैविक खेती कर रहे है। वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के अन्तर्गत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के द्वारा जैविक प्रमाणीकृत (Organic Certified) किया गया है।
दरअसल, सीएम साय ने मसेनार और विकासखण्ड गीदम के पाहुरनार गांव को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कृषकों की आजीविका विकास के लिए जैविक खेती में माइक्रो लेवल पर प्रशिक्षण प्रचार प्रसार शैक्षणिक भ्रमण सिंचाई और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, मार्केट लिंकेज आदि के लिए कार्ययोजना बनाकर अलग-अलग विभागों द्वारा एफपीओ प्रमाणीकरण संस्था के संबंध में काम किया जा रहा है। जिले में केमिकल फर्टिलाइजर और केमिकल मेडिसिन पूरी तरह बैन है। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी 220 ग्रामों में तीन चरणों में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।
श्री विधि से खेती कर रहे किसान
तीन सौ से अधिक स्थानीय प्रगतिशील किसानों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण देकर जैविक कार्यकर्ता और मास्टर ट्रेनर्स के रूप में तैयार किया गया है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस खरीफ साल में 1200 हेक्टेयर रकबा में हरी खाद और 800 से अधिक रकबा में श्री विधि से खेती किया गया है।
सभी 23000 किसानों को स्वॉइल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय को इस अवसर पर किसान बोसाराम अटामी ने उन्नत किस्म के अमरुद और कमल सिंह नाग ने जैविक विधि से उत्पादित विशिष्ट चावल की टोकरी भेंट स्वरूप की।
बस संचालन की शुरुआत
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के नियद नेल्लानार योजना के तहत मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत चेरपाल और गोंगपाल को बस संचालन सेवा प्रांरभ करने के लिए दो बसें प्रदान की गई। जिसका संचालन सेवा महिला स्व सहायता समूह करेगी। दूर-दराज के ग्रामों में सरल आवाजाही के लिए प्रशासन 6 बसें और देगी। इस मौके पर लाइवलीहुड कॉलेज से प्रशिक्षित 2 युवाओं अनिल और गौरीश को टैक्सी संचालन के लिए 4 पहिया वाहन प्रदान किया गया।
पहचान एप के तहत बन रहे सर्टिफिकेट
पहचान दन्तेवाड़ा इनोवेशन प्रोग्राम के तहत 6 माह के बालक धीरज नाग को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पहचान एप के तहत स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा नवजात शिशुओं से संबंधित सभी जरूरी मूलभूत दस्तावेज 4 माह के अंदर उनके पालकों को सौंपे जाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे बच्चों के जन्म से बड़े होने तक सभी डॉक्यूमेंट उनके पास उपलब्ध होंगे, पालकों को इन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर से भी मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- ‘बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जरूर मिलेगी सफलता’, छात्राओं से बोले छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
4 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines