Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। सभी शहीद जवानों के शव को आज पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। आज पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।
दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित हो गया है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और ज़मीनी स्थिति का आंकलन करने मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान
हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना दिल दहला देने वाली है। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने यह कायरता की। नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की है। मुख्यमंत्री ने 10 पुलिस कर्मियों और एक चालक की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines