Yashodhan Sharma
Read More
---विज्ञापन---
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ आरोपी महिला ने बचेली थाना पहुंचकर सरेंडर किया।
थाना प्रभारी गोविंद यादव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं आरोपी सुखमति ने पुलिस को बताया कि मेरा पति दूसरी औरत रखा था और हमारे ऊपर ध्यान नहीं देता था। मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं और मैं उसको किसी के साथ बांट नहीं सकती थी, जिसके चलते मैंने गुस्से में आकर मीना मंडावी की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुखमति भास्कर के पति एनएमडीसी परियोजना बचेली में कार्यरत हैं। उसने मीना मंडावी नाम की एक महिला को अलग से घर देकर रखा था और अपने घर अपनी पत्नी के पास नहीं जाता था।
पत्नी सुखमती भास्कर को यह नाजायज संबंध रास नहीं आया और उसने मीना मंडावी के घर पहुंचकर उसको मौत के घाट उतार दिया। आसपास के लोग बचाने पहुंचे पर जब उनको भी सुखमति ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया तो वह वहां से भाग गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।