Corona Virus update: छत्तीसगढ़ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 41 नए मरीज
Edited By Gyanendra Sharma

File Photo
Edited By Gyanendra Sharma

File Photo
Corona Virus update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस हर दिन कम होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 41 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 2533 सैम्पलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1.62 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा 12 नए मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 69 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर हुए हैं। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर 309 रह गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: