हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में हो सकता है पार्टी के संविधान में संशोधन, रायपुर में होगा तीन दिवसीय अधिवेशन

विज्ञापन

रमन झा, नई दिल्ली: कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में अब सिर्फ छह दिनों का समय बचा हुआ है। लेकिन अभी तक AICC डेलीगेट की सूची फाइनल नही हुई है। कहा जा रहा है की कटाई–छंटाई के बाद संगठन महासचिव वेणुगोपाल लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष को भेजेंगे। 24,25,26 फरवरी को एआईसीसी का अधिवेशन रायपुर में होना है। इस अधिवेशन को लेकर पार्टी की तैयारी जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कल पार्टी की संविधान संशोधन समिति की बैठक हुई।

रायपुर में न हो कांग्रेस कार्यसमिति का

दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 24 सदस्य होते हैं। जिनमें 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 12 सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष नामित करते हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी है कि रायपुर में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का चुनाव नही होना चाहिए। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि गया है कि सीडब्ल्यूसी का चुनाव हुआ तो नेताओं का पूरा ध्यान चुनाव की तरफ चला जाएगा और सत्र के बांकी एजेंडे में कोई दिलचस्पी नहीं लेगा।

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में हो सकता है पार्टी के संविधान में संशोधन

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में पार्टी के संविधान में संशोधन हो सकता है। इसके अलावा सत्र में कांग्रेस महासचिवों की संख्या निश्चित की जा सकती है। सत्र में प्रभारियों को महासचिवों के साथ अटैच किया जाएगा। कांग्रेस के AICC डेलीगेट की संख्या भविष्य के लिए निश्चित की जायेगी। भविष्य में 8 पीसीसी पर एक फिक्स किए जाएंगे।

विज्ञापन

पिछली बार यह बने थे विशेष आमंत्रित सदस्य

कांग्रेस प्लेनरी सत्र से पहले AICC डेलीगेट की सूची में भारी कटौती की जा रही है। संगठन महासचिव वेणुगोपाल सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारी को बुलाकर लिस्ट को छोटा करने को कह रहे हैं। बता दें AICC और PCC के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत कॉप्टेड सदस्य होते हैं। पिछली बार देश भर से करीब 1700 AICC डेलीगेट थे। जिसे घटा कर इस बार 1250 किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola