Chhattisgarh Election Result 2023: रुझानों पर ही जश्न मनाने लगे कांग्रेसी... इधर जिंदा मछली मंगाई, उधर भाजपा आगे आई

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस समर्थकों ने शुरुआती रुझान देख ज्यों ही जश्न मनाने की शुरुआत की, भाजपा आगे निकलने लगी।

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023

Chhattisgarh Election Result 2023 Analysis: छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में आज विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। छत्तीसगढ़ में मतों की गिनती के शुरुआती चरण में कांग्रेस आगे चल रही थी। इससे पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए और राज्य में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कुछ सदस्य जिंदा मछली लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में नारे लगाए और जिंदा मछली लाने को शुभ शगुन बताया। लेकिन इसी के बाद से यहां की तस्वीर बदलने लगी।

विज्ञापन
इस अजीबोगरीब जश्न के एक वीडियो में राजद कार्यकर्ता कह रहे थे कि यह INDIA गठबंधन की जीत है और हम सभी पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस शुभ मौके पर हम बिहार से यह जिंदा मछली लेकर आए हैं। हम जीतने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भूपेश बघेल जिंदाबाद और इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन

रुझानों में बहुमत के आंकड़े से काफी आगे भाजपा

इसके बाद अत्यधिक उत्साहित राजद कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी देखे गए। लेकिन, खास बात यह रही कि इसी के कुछ देर बाद रुझानों का गणित बदलने लगा। ताजा रुझानों के अनुसार अब भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक राज्य की 90 सीटों में भाजपा जहां 54 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस की बढ़त 33 सीटों पर रह गई है। बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा को 46 सीटों की जरूरत है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

दो चरणों में हुआ था 76 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

अगर ताजा रुझानों को देखें तो छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। इन रुझानों ने न केवल कांग्रेस के फिर से सरकार बनाने के भरोसे को बल्कि एग्जिट पोल के अनुमानों को भी गलत साबित कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। बता दें कि 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 76.31 प्रतिशत हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ