Congress President Kharge Chhattisgarh Visit: कांग्रेस के अघ्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई पहुंचे। यहां खड़गे ने आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ का हिस्सा बने। सम्मेलन में जुटी लोगों की अपार भीड़ देखने ही लायक थी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़गे ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की खूब सरहाना की।
खड़गे लगाया जय जोहार जय छत्तीसगढ़ का नारा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे पहले जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी का नारा लगाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में हुआ होगा। ये गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर जगह ‘भरोसे का सम्मेलन’ का आयोजन हो रहा है। ये सम्मेलन प्रदेश के लोगों में सरकार के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Voters List: 18.68 लाख लोग पहली बार डालेंगे वोट, सवा 7 लाख 18-19 साल के
छत्तीसगढ़ के विकास का काम बघेल सरकार
खड़गे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, युवा तथा वंचित और कमजोर वर्ग सहित बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सबके हित में बखूबी काम हो रहा है। यहां राज्य सरकार ने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिल रहा है। उन्हें सुगमता से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सीएम बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम किया है, उन्होंने वकास के काम को कभी रुकने नहीं दिया।
लोगों को मिल योजनाओं का सीधा लाभ
राज्य सरकार द्वारा शुरू योजनाओं से लोगों को मिलने वाले लाभ पर बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को योजनाओं का डायरेक्ट बेनिफिट मिलता है। योजनाओं के माध्यम से पिछले 5 सालों में 1,75,000 रुपए से अधिक की राशि आम लोगों की जेब में डाली गई हैं। यही कारण है कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ की 40 लाख से ज्यादा अबादी गरीबी से बाहर आई हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines