Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन शुरू हो रहा है। लेकिन इसके एक दिन पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल कोर्ट ने गिरफ्तारी के तीन घंटे के भीतर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। खेड़ा अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, तभी उन्हें असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एकजुटता दिखाते हुए मोदी सरकार को घेरा और यूपी में प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा ने भी साथ दिया। तो आइए जानते हैं यह अधिवेशन कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है, क्या-क्या कार्यक्रम हैं? कितने नेता पहुंच रहे हैं? मोदी सरकार के खिलाफ क्या रणनीति बनाई जाएगी? तो सभी बातें विस्तार से जानते हैं…
आज रायपुर पहुंच रहे 77 नेता
कांग्रेस नेताओं का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणु गोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला रायपुर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 23 फरवरी को कुल 77 नेता आ रहे हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रायपुर पहुंच गए हैं। रावत ने कहा, कांग्रेस अधिवेशन में तय करेगी कि हम किस रास्ते पर देश को आगे ले जाना चाहते हैं। यह 2024 का मार्गदर्शक होगा। हम सभी लोकतांत्रिक ताकतों को जोड़ेंगे। 2024 में देश में बदलाव होगा और इसका नेतृत्व कांग्रेस और राहुल गांधी करेंगे।
खड़गे बोले- महाधिवेश से पहले हमारे नेताओं के यहां रेड
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में मुद्दे उठाए तो नोटिस दिया जाता है। महाधिवेशन के पहले छत्तीसगढ़ के हमारे नेताओं पर ईडी का रेड कराया जाता है। आज मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा को जहाज से जबरदस्ती उतारकर गिरफ्तार किया गया। भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया है। इस तानाशाही की घोर निंदा करते हैं।
26 फरवरी को होगी मेगा रैली
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि 24 फरवरी से महाधिवेशन शुरू होगा, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें 15 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे। 26 फरवरी को समापन के मौके पर रायपुर के राज्योत्सव स्थल में मेगा रैली होगी। इस कार्यक्रम के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 24 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 25 फरवरी को रायपुर पहुंच रही हैं।
कांग्रेस शासित प्रदेशों के साथ लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति
2023 के अंत तक 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा का चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस का यह अधिवेशन पार्टी के लिए बेहद खास है। पार्टी का जोर कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़, राजस्थान में फिर से जीत की रणनीति पर है। तीन दिनों तक ताबड़तोड़ बैठकें होंगी और मोदी सरकार के खिलाफ किस तरह चुनावी मैदान में उतरा जाए, इसकी व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- मुझे भी प्रयागराज जाने से रोका गया था
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
15 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines