Congress Former Minister Dr. Shivkumar Dahria on Balodabazar Arson: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई आगजनी की घटना एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसा नहीं इस घटना की जांच को लेकर कई नया अपडेट सामने आया हो। यह घटना सुर्खियों में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया की वजह से चर्चा में है। दरअसल, कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बलौदाबाजार के आगजनी घटना में शामिल सतनामी समाज के लोगों को फ्रीडम फाइटर कहा है। साथ ही उन्होंने उनके रिहाई पर सम्मान करने की बात कही है।
डहरिया पर कैबिनेट मंत्री का पलटवार
पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने यह भी कहा कि सतनामी समाज हमेशा कांग्रेस की समर्थक रही है। इसलिए भाजपा की सरकार सतनामी समाज सहित कांग्रेस के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। वहीं डहरिया ने इस बायन पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का 10 जून को बलौदाबाजार आगजनी घटना में शामिल लोगों को फ्रीडम फाइटर कहना देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों का अपमान है। डॉ. डहरिया अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्हें इस तरह का बयान नही देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर; रुक-रुककर फायरिंग जारी
पूर्व मंत्री ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज बलौदा बाजार में कांग्रेस के संविधान रक्षा अभियान में शामिल होने पहुंचेथे यहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कवर्धा कांड में शामिल 40 लोगों को छोड़ने की कार्यवाही सरकार की तरफ से की गई है। उन्होंने इसी तर्ज पर बलौदा बाजार हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों के मामले में भी जांच कर निर्दोष लोगों को छोड़ने की सरकार से अपील भी की।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines