Congress candidate Guru Rudra Kumar convoy attacked in Bemetara Chhattisgarh Assemblye Election 2023: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर बुधवार को बेमेतरा में कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया गया। रुद्र कुमार बुधवार देर रात झाल गांव से लौट रहे थे। तभी कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इससे काफिले की गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि किसी के घायल या चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी बोलीं- दर्ज हुआ केस
बेमेतरा की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने उस समय हमला किया जब वह झाल गांव से लौट रहे थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
वीडियो में टूटे नजर आए शीशे
कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी गाड़ियों के शीशे टूटे नजर आ रहे हैं। हमले की सूचना पाकर तमाम समर्थक मौके पर पहुंच गए। सभी नवागढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
अहिवारा से विधायक हैं गुरु रुद्र
गुरु रुद्र कुमार भूपेश बघेल सरकार में पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और रूरल इंडस्ट्रीज के मंत्री हैं। वर्तमान में वे अहिवारा से विधायक हैं। इस बार वे नवागढ़ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
राज्य में दूसरे फेज का चुनाव 17 नवंबर को
छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को खत्म हो गया। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 90 में से 68 सीटें जीतकर सत्ता में आई। पार्टी का वोट शेयर 43.9 फीसदी था। बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं और उसका वोट शेयर 33.6 फीसदी रहा।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Encounter: शोपियां में TRF के आतंकवादियों से मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines