सोनिया गांधी की रिटायरमेंट वाली खबरों पर लगा विराम, अलका लांबा बोलीं- उन्होंने न इस बारे में सोचा, न कभी ऐसा करेंगी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Congress Adhiveshan: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की राजनीति से रिटायरमेंट की खबरों का पार्टी की नेता अलका लंबा ने खंडन किया है। अलका लांबा ने सोनिया गांधी के हवाले से कहा कि वे (सोनिया गांधी) कभी रिटायर नहीं हुई हैं और न कभी रिटायरमेंट लेंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने भाषण दिया था। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगी। अटकलों के एक दिन बाद रविवार को पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा ने उनके हवाले से कहा कि वे कभी सेवानिवृत्त नहीं हुई हैं और न ही कभी रिटायर होंगी।
कांग्रेस के 85 वे अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रवक्ता @LambaAlka जी ने कहा "सोनिया जी ने ना कभी रिटायरमेंट लिया है और ना लेंगी" pic.twitter.com/yT0FntRTAp
— GAURAV CHAWLA (@GauravChawla84) February 26, 2023
पार्टी के पूर्ण अधिवेशन के समापन दिवस पर बोलते हुए, प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा, “मीडिया को मैम के भाषण की गलत व्याख्या करना बंद करना चाहिए। मैम ने कहा कि वह कभी सेवानिवृत्त नहीं हुई हैं और न ही कभी करेंगी।”
लांबा ने मीडियाकर्मियों से भी इस तरह के अर्थ नहीं निकालने का आग्रह किया। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आईं। बता दें कि सोनिया गांधी ने कहा था कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: