CM Vishnudev Sai Unique Initiative in Mahakumbh: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के विकास के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में एक श्री रामलला दर्शन योजना है, जिसके तहत राज्य सरकर प्रदेश के लोगों कों फ्री में अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन करवाती है। वहीं, प्रयागराज महाकुंभ में भी छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसी ही खास पहल की है। जिसके तहत महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ी लोगों को रहने, ठरहने और खाने-पीने की चिंता नहीं करनी होगी।
महाकुंभ में बना छत्तीसगढ़ पवेलियन
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के लोगों के रहने, ठरहने और खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई है। प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया गया है, जहां महाकुंभ में गए प्रदेश के लोगों को फ्री में रुकने और उनके भोजन की खास व्यवस्था की गई है। ये छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास है।
यह भी पढ़ें: प्यार के आगे हारा नक्सलवाद! CM विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 4 नक्सलियों ने की जीवन की नई शुरूआत
ऐसे ले सकते हैं फ्री सुविधाओं का लाभ
अगर कोई छत्तीसगढ़ी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाना चाहता है, तो बिना किसी फिक्र के जा सकता है। क्योंकि यहां सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन के रूप मे खास व्यवस्था की गई हैं। महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ सरकार का ये पवेलियन स्थित है। पवेलियन तक पहुंचे लिए श्रद्धालुओं को लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करते हुए ठीक बघाड़ा मेला के पास आना होगा, उसके पास में ही ये पवेलियन स्थित है। वहीं एयरवेज से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके छत्तीसगढ़ पवेलियन में पहुंच सकते हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines