CM Vishnudev Sai Chhattisgarh Development Plan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित करने का संकल्प लिया है। सीएम विष्णुदेव साय अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं। अपने इसी संकल्प के तहत सीएम साय बीते दिन राज्य नीति आयेाग द्वारा आयोजित मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर बात की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के लिए सभी की भागीदारी बहुत जरुरी है।
विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। ऐसे में हमे इस संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना होगा। सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, यहां पर प्राकृतिक संसाधन, मानव संसाधन और वन संपदा प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ की धरती उर्वरा है और यहां के किसान बहुत ही मेहनती हैं। हम इन संसाधनों का वैल्यू एडिशन करके विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग बहुत जरूरत है। छत्तीसगढ़ काफी यंग स्टेट है, इसे ध्यान रखते हुए सरकार ने प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की है, जिसमें वोकेशन ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘आपने तो 500 का वादा किया और 5 रुपये नहीं दिए’, महतारी वंदन के सवाल पर कांग्रेस को वित्त मंत्री का जवाब
सभी सेक्टर में रिफॉर्म ला रही है साय सरकार
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे बताया कि उनकी सरकार हर विकास के सभी सेक्टर में सहयोग के साथ रिफॉर्म ला रही है। इसके साथ ही सरकार प्रशासनिक काम-काज में भी पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं। हमारी सरकार करप्शन के प्रति जीरो टालरेंस की नीति को फॉलो कर रही है। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि युवाओं, कृषकों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कई बेहरतीन आइडिया को शेयर किया है। इसके अलावा सीएम साय ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2024 को उनकी सरकार छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट और नई उद्योग नीति को आम जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा है।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines