Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन विजयादशमी पर्व के मौके पर रायपुर के श्री दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने इस मौके पर दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य का रास्ता अपनाने प्रेरित करता है। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति को इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार व्यक्त किया है।
‘छत्तीसगढ़ में स्थापित करना है राम-राज’
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और माता कौशल्या की जन्मभूमि है। इस साल का विजयादशमी त्योहार बहुत ही खास है, क्योंकि इस बार अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि दशहरा पर हमें काम, क्रोध, लोभ, मद और मत्सर जैसे मन के रावण का वध करने की जरुरत है। विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना के लिए ये जरुरी है कि हम अपने अंदर के रावण का वध करें। हमें छत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें: ‘जन कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार’, कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री देवांगन
विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ना
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाठा में यह 170 साल पुराना दशहरा मैदान है। इस मैदान में दूधाधारी मठ द्वारा हर साल वैभवशाली दशहरा पर्व आयोजन किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम हमारे देश की पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास की ओर तेजी से आगे बढ़े।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines