Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चुने गए जल संसाधन विभाग के 83 असिस्टेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें से 80 सिविल असिस्टेंट इंजीनियर को जल संसाधन विभाग के लिए और 3 असिस्टेंट इंजीनियर बिजली मेकेनिक के लिए चुना गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि एक कृषि प्रधान राज्य के विकास में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
खेती-किसानी का विकास
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी इंजीनियर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि सभी इंजीनियर्स ईमानदारी से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का काफी बड़ा हिस्सा खेती किसानी पर निर्भर है। खेती-किसानी का विकास राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा विस्तार बहुत जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए सरकार संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।
यह भी पढ़ें: CG Cabinet Meeting: पंचायत और निकाय चुनावों में मिलेगा OBC को आरक्षण, जानिए साय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
निकालेगी सभी विभागों में भर्ती
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि जल संसाधन विभाग समेत सभी विभागों में भर्ती निकाली जाएगी और ज्यादा से ज्यादा संसाधन उपलब्ध करवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों के दौरान 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines