CM विष्णुदेव साय ने बताया कैसे आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा; समारोह में शेयर मंत्र

CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh Development Journey: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है।

CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh Development Journey

CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh Development Journey: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है।

रायपुर में हो रहा गंभीर बीमारियों का इलाज

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि एक समय था जब कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के लोग दिल्ली और मुंबई भागते थे। आज गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज रायपुर शहर के डॉक्टर कर रहे हैं। रायपुर के अस्पतालों में हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का अल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी से इलाज हो रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सर्विस देने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों तक में मेडिकल फैसिलिटी मजबूत करने के लिए बेहतर संसाधन, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित को करने के साथ-साथ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।

शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागू की है। जहां राज्य के लोग आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों और 70 साल से अधिक आयु के सभी वर्गों के नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का फ्री में इलाज होगा। वहीं जटिल रोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी सहायता दी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ