CM Vishnudev Sai Join ‘Run for Unity’: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने आम नागरिको के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री दौड़ लगाते दिखें। इसमें मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
भारत को एकजुट किया
सीएम विष्णुदेव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया है। देश के आजाद होने के बाद उन्होंने अलग-अलग रियासतों को एक करके स्वतंत्र भारत निर्माण किया। सीएम साय ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन भारत की अखंडता बनाए रखने के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ भारत को एकजुट किया, वो हम सभी के लिए प्रेरणा है। इसी उद्देश्य के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजन किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘नए पुलिसकर्मियों पर है जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी’, बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आगे बढ़ने की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। देश का हर एक व्यक्ति स्वस्थ रहे और देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी लोगों को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines