हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

11 सितंबर को बस्तर में शुरू होगा इन्वेस्टर कनेक्ट, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

सीएम विष्णु देव साय
विज्ञापन

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।

बस्तर का विकास सदैव अग्रणी

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का विकास केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रहकर सामाजिक उन्नति का आधार भी बन सके।

यह भी पढ़ें- सीएम विष्णु देव साय ने लुत्ती बांध टूटने पर जताई नाराजगी, बोले- इस तरह की गलती नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन

11 सितंबर को शुरू होगा इन्वेस्टर कनेक्ट

बस्तर में 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया जाएगा। इन्वेस्टर कनेक्ट न केवल बस्तर में नए उद्योगों और व्यापक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुंचे और वे इस प्रगति यात्रा के सक्रिय भागीदार बनें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola