Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Initiative For E-buses Service: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास और काम कर रहे हैं। एक जहां सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश में औद्योगिक को बढ़ाने के लिए का नए-नए आयाम तलाश रहे हैं। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया जा रहा है। इसी तहत प्रदेश के 4 शहरों में इको-फ्रेंडली ई-बसों की सर्विस शुरू की जा रही है। इससे शहर के लोगों को किफायती, भरोसेमंद, सुगम और इको-फ्रेंडली ट्रांसफॉर्ट सर्विस मिलेगी। ये खुशखबरी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी है।
इन शहरों में शुरू होगी ई-बसों की सर्विस
सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में जल्द ही लोगों को इको-फ्रेंडली और बजट-फ्रेंडली ट्रांसफॉर्ट सर्विस की सुविधा मिलेगी। इन चारों शहरों के लोगों को ये सुविधा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत कुल 240 ई-बसें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा शहर चलाई जाएंगी। इन 240 ई-बसें में से 100 बसें रायपुर के लिए है, वहीं बिलासपुर के लिए 50, दुर्ग-भिलाई के लिए 50 और कोरबा के लिए 40 बसों को मंजूरी मिली है। इसके लिए राज्य स्तर पर सुडा को नोडल एजेंसी और इससे जुड़े जिलों में गठित अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को काम करने वाली एजेंसी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार की सराहनीय पहल; महिलाओं को मिलेंगे 25000 रुपये, वित्तमंत्री की नई योजना
क्या है इसका उद्देश्य?
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में ई-बस सर्विस शुरू होने वाली है। इसकी शुरुआत राज्य के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में होगी। इसके उद्देश्य कम कार्बन उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और पर्यावरण का संरक्षण करना है। राज्य में ई-बस सर्विस शहरों में मेट्रो के ऑप्शन या उसके सहयोगी साधन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शहर के लोगों को किफायती, भरोसेमंद और बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines