Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन महासमुंद जिले में कई अलग- अलग विकास कार्यों के लोकर्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 217.17 करोड़ रुपये की लागत के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें से 111 करोड़ रुपये के 335 कार्यों का लोकार्पण किया गया, वहीं 106 करोड़ रुपये के 84 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इसके अलावा 271 लोगों को करीब 1.25 करोड़ रुपये की सामग्रियां बांटी गई है। इस दौरान कार्य क्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से भरपूर समर्थन मिल रहा है।
डबल इंजन की सरकार का फायदा
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ को नए सड़क और हवाई कनेक्टीविटी समेत कई रेल प्रोजेक्ट की भी मंजूरी मिली हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले में विकास का पहिया अब तेजी से घूम रहा है। भविष्य में जिले समेत राज्य के विकास में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें: CG: पीएम जनमन योजना के तहत गरियाबंद को मिली 4 नए Hostels की सौगात, 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर
महासमुंद में टूरिज्म की अपार संभावनाएं
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महासमुंद जिले में टूरिज्म सेक्टर को लेकर अपार संभावनाएं हैं। यहां प्राचीन नगरी सिरपुर और देवाधिदेव भगवान गंधेश्वरनाथ महादेव की ख्याति है, जो पूरे देश में मशहूर है। इसके अलावा यहां लक्ष्मण मंदिर भी है, जिसे वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा कोडार जलाशय को इको टूरिज्म सेक्टर के तौर विकसित किया जा रहा है। वहीं शिशुपाल पर्वत का सौंदर्यीकरण करने की दिशा में भी काम जारी हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines