CM Vishnudev Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये, साथ ही कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में कैबिनेट ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट के फैसले के तहत पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी MSP पर धान बेचने वाले 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से घोषित दर के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
राज्य सरकार स्पेशल रिलिफ पैकेज
इसके अलावा कैबिनेट ने फैसला किया कि सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी को ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए निराकरण करेंगी। कैबिनेट द्वारा HV-4 केटेगिरी के विद्युत उपभोक्ता के लिए एक फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने इनके के लिए एक स्पेशल रिलिफ पैकेज के तहत ऊर्जा प्रभार में 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रुपये प्रति यूनिट छूट दी जाएगी। कैबिनेट के इस फैसले से उन मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट को राहत मिलेगी, जो HV-4 केटेगिरी में आते हैं और उनकी बिजल का उपयोग एक मेगा वॉट से कम है। साथ ही उनका लोड 2.5 MVA से अधिक है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले के 757 लोगों को मिला मालिकाना हक; योजना को लेकर कृषि मंत्री का ऐलान
सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट के बड़े फैसले:-
1. छत्तीसगढ़ के कलाकारों के आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने का फैसला लिया है।
2. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए SSP के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ MoU करने का करने लिया गया है।
3. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया।
4. नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रयोजन के लिए श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन फ्री आबंटित करने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines