CM Vishnudev Sai on New DGP Appointment: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एनसीसी के 76 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज NCC दिवस है, यहां समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी कैडेट को NCC दिवस बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को जगाता है। साथ ही इससे राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती मिलती है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति पर बयान दिया है।
डीजीपी की नियुक्ति पर क्या बोले सीएम
इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजों और छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति पर भी बात की। उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा पर भरोसा दिखाने के लिए जनता को धन्यवाद किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने मोदी की गारंटी और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास किया है। जितना वोट कांग्रेस नहीं पाई, उतने वोट से बीजेपी ने जीत हासिल की है। यह एक बड़ी ही शानदार जीत है। ये सरकार के सुशासन की जीत है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति पर कहा कि समय आने पर यहां भी DGP की नियुक्ति होगी। अभी उनका कार्यकाल खत्म होने में समय है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस शहर में बना ‘श्री रामसेतु मार्ग’, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी की ‘मन की बात’
इस दौरान पीएम मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जनता से रुबरु हुए। आज पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट की बात की। इससे उन्होंने देशवासियों को कई बातों से अवेयर किया है। उन्होंने बताया कि देश को किन चीजों से सतर्क रहना चाहिए है। साथ ही पीएम मोदी ने किताबों के साथ दोस्ती रखने की बात भी कही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने गौरैया चिड़िया के संरक्षण, संवर्धन पर अपनी बातें रखी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines