Chhattisgarh Good Governance Fellow Scheme: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत राज्य में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना शुरू की गई है। इस योजना की घोषणा खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। दरअसल, बीते दिन रायपुर में ‘गुड गवर्नेंस’ पर विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन सेशन का आयोजन हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। सेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना के शुरुआत की घोषणा की।
‘पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस’ मास्टर कॉर्स
योजना के शुरुआत की घोषणा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार IIM रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए ‘पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस’ में मास्टर कॉर्स की शुरुआत करेगी। इसके लिए छात्रों का सिलेक्शन CAT Exam के जरिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत IIM रायपुर में क्लास के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ सरकार के अगल-अलग विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। छात्रों के कोर्स की पूरी फीस का खर्चा राज्य सरकार करेगी। इसके साथ ही छात्रों को हर महीने एक निर्धारित स्टायफंड भी दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री घायल, हाथ की कलाई फ्रैक्चर, सिर पर लगी गहरी चोट
छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सम्मेलन में नई उद्योग नीति पर बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपनी नई उद्योग नीति लांच कर दी है। इसमें पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे आदीवासी क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य यहां के लिए आर्थिक ताकत बनेगा। टूरिज्म से यहां के लोगों को रोजगार और आय में बढ़ोतरी का मौका मिलेगा। इससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines