Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कहा है कि बस्तर बदल रहा है. अब यहां बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है. कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन जैसे मानवीय अभियानों ने उन लोगों के दिलों में आशा का दीप जलाया है, जो कभी भटककर लाल आतंक के रास्ते पर चले गए थे.
नारायणपुर में 16 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज नारायणपुर जिले में 16 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का साहसिक निर्णय लिया है. आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था. उन्होंने अब शांति, शिक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन की नई राह चुनी है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों पर जन-जन का विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा बलों की दृढ़ता ने विकास और विश्वास का माहौल स्थापित किया है.
20 महीनों में 1,837 माओवादी ने छोड़ा हिंसा का मार्ग
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 20 महीनों में कुल 1,837 माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं. यह परिवर्तन इस बात का साक्षी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां न केवल शांति ला रही हैं, बल्कि बस्तर को एक नए युग की ओर आगे बढ़ रही हैं. कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल नक्सलवाद को समाप्त करना नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव तक विकास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की रोशनी पहुंचाना है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines